अम्बेडकर नगर :
एक ही गांव में अचानक तीन मौतों से छाया मातम।।
।।पूनम तिवारी।।
दो टूक : अंबेडकर नगर जनपद के भीटी ग्राम सभा दारीडिहा मजरे बरईका पुरा गॉव में एक दिन मे अचानक तीन लोगों की मौत से गॉव मे मातम पसर गया। लोग तीन परिवारो को सांत्वना दी।
विस्तार :
मिली जानकारी के मुताबिक भीटी क्षेत्र के
दारीडिहा मजरे बरईका के निवासी शिवानंद सिंह पुत्र आनंद सिंह उम्र 32 बर्ष करीब एक माह से गम्भीर बिमारी से ग्रस्त थे लोहिया अस्पताल लखनऊ से इलाज चल रहा था। जिनका बुधवार को सुबह 10 बजे घर पर ही अंतीम सांस ली।
दूसरे व्यक्ति मुस्ताक अली पुत्र स्व रहीम कामी का उपचार के दौरान अम्बेडकर नगर मे मृत्यु हो गई। वहीं नवनीत का पुत्र जो कि एक बर्ष का था अचानक तबियत खराब हुई और मौत हो गई।
इस तीनों घटना से क्षेत्र में कोहराम मचा गया और गॉव मे मातम छा गया। जिले के भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष राजमणि सिंह साथ में डाक्टर अयोध्या भाजपा प्रसाद तथा वरिष्ठ पत्रकार अनिल सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और हर संभव मदद का वादा किया।