बुधवार, 27 अगस्त 2025

गौतमबुद्धनगर: 5 मुख्य सेविकाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: 5 मुख्य सेविकाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण!!

देव गुर्जर!!

दो टूक:: गौतमबुद्धनगर, 27 अगस्त 2025। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोक भवन लखनऊ में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की 2425 मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इसी क्रम में गौतमबुद्धनगर के विकास भवन सभागार में भी नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य चंद शर्मा मौजूद रहे। इस दौरान सीएम योगी के लखनऊ से हो रहे मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया।


जिले से 5 मुख्य सेविकाओं—आरती, सीमा, कोमल, करिश्मा और प्रियंका—का चयन हुआ है। अधिकारियों ने कहा कि इस भर्ती से विभाग को नई मजबूती मिलेगी और आंगनबाड़ी सेवाओं को जमीनी स्तर पर गति मिलेगी।


मुख्य विकास अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने नव नियुक्त सेविकाओं से ईमानदारी व संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी तरुण कुमार ने विश्वास जताया कि नई सेविकाएँ महिला एवं बाल विकास सेवाओं को सुदृढ़ बनाएंगी।


कार्यक्रम में सीडीपीओ, अतिरिक्त सांख्यिकी अधिकारी सहित कई अधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।