शुक्रवार, 13 नवंबर 2026

गोण्डा- सर पर चुरकी यानी शिखा रखने वाले लोग होंगे सम्मानित, रामकथा आयोजक आलोक दास जी महाराज देंगे नकद ईनाम

शेयर करें:
गोण्डा।
इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र के जय प्रभा ग्राम में 17 नवम्बर से आयोजित होने वाली राम कथा को लेकर जोरदार तैयारियां चल रही है। कथा के आयोजक महंत आलोक दास जी महाराज (अध्यक्ष श्री श्यामा श्याम जू ट्रस्ट) है। कथा व्यास के रूप में यहां पूज्य राजन जी महराज को आमंत्रित किया गया है। ट्रस्ट द्वारा मीडिया को बताया गया कि 17 से 25 नवंबर तक भव्य श्रीराम कथा होना है। कथा स्थल पर दिन रात काम चल रहा है और करीब ढाई लाख लोगों के लिए मनमोहक पंडाल बन रहा है। कथा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। कथा समापन के बाद 26 व 27 नवंबर को विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसी दौरान सर पर चुरकी यानी शिखा रखने वाले लोग सम्मानित होंगे और उनको नकद इनाम मिलेगा। वहीं 28 नवंबर को सुबह 8 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।।
गोण्डा से प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट