ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

मऊ : 10 दिन बाद भी नहीं उठा 33 हजार वोल्ट का गिरा पोल, बड़े हादसे का इन्तजार।।||Mau: Even after 10 days, the fallen 33,000-volt pole has not been lifted, a major accident awaits.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
मऊ : 
10 दिन बाद भी नहीं उठा 33 हजार वोल्ट का गिरा पोल, बड़े हादसे का इन्तजार।।
●टड़ियाव गांव के किसान के खेत में आंधी-पानी से जमींदोज हुआ था हाईटेंशन लाइन का खंभा,दहशत मे ग्रामीण।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के घोसी
तहसील क्षेत्र के टड़ियाव गांव में विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली और घोर लापरवाही ग्रामीणों व किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। गांव में 10 दिन पहले आंधी-पानी के दौरान गिरा 33,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का पोल अब तक नहीं उठाया जा सका है। खेत में खुले में पड़े पोल और तारों के कारण जहां एक ओर किसान की तैयार फसल की कटाई रुकी हुई है, वहीं दूसरी ओर किसी बड़े व दुखद हादसे का खतरा भी लगातार मंडरा रहा है।
●विस्तार :
घोसी तहसील क्षेत्र टड़ियाव गांव निवासी किसान सतीश कुमार पांडेय के खेत से होकर 33 हजार वोल्ट की मुख्य हाईटेंशन लाइन गुजरती है। बीते दिनों आई तेज आंधी और बारिश के कारण इस लाइन का पोल टूटकर खेत में गिर गया था। पीड़ित किसान सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि घटना के बाद से ही वे लगातार टड़ियाव विद्युत उपकेंद्र (सब-स्टेशन) के अवर अभियंता (जेई) से संपर्क कर पोल लगवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद भी विभाग की ओर से केवल यही जवाब मिल रहा है कि "अभी पोल की व्यवस्था नहीं हो पा रही है।"
●किसान को आर्थिक नुकसान, व्यवस्था पर उठे सवाल।
खेत के बीचों-बीच भारी-भरकम पोल और हाईटेंशन तार पड़े होने के कारण करीब तीन मंडा खेत की फसल की कटाई कंबाइन मशीन से नहीं हो पा रही है। कटाई में देरी होने से किसान को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। विभाग की इस टालमटोल से आक्रोशित ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि आखिर 33 हजार वोल्ट की लाइन के पोल की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी किसकी है—विद्युत विभाग की या फिर पीड़ित किसान की?
●दहशत में ग्रामीण, उच्चाधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग।
खेत में पड़े हाईटेंशन तारों को लेकर आसपास के किसानों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही इस लाइन को दुरुस्त कर पोल नहीं खड़ा किया गया, तो खेत में काम करने वाले लोगों या मवेशियों के साथ कभी भी कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती है। पीड़ित किसान और ग्रामीणों ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर नया पोल लगवाने की मांग की है

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें