मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

गोण्डा- थाना परसपुर पुलिस ने आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

शेयर करें:
गोण्डा- थाना परसपुर पुलिस ने नाबालिग से दुराचार करने के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 26.10.2026 को थाना परसपुर क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली एक महिला द्वारा थाना परसपुर में तहरीर दी गयी कि उसकी लगभग 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ गांव के ही दो युवकों द्वारा जबरन कमरे में ले जाकर दुराचार किया गया तथा घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना परसपुर पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया। इस क्रम में 27.10.2026 को थाना परसपुर पुलिस द्वारा रात्रिगश्त, वांछित अभियुक्तों की तलाश एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त राजकुमार भोदूपुरवा धर्मकांटा से आगे करनैलगंज मार्ग पर मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त—
राजकुमार पुत्र कपिलदेव, निवासी ग्राम ककरहा (बलमत्थर), थाना परसपुर, जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग—
मु0अ0सं0 464/2026, धारा 70(2),127(2)/351(2) बीएनएस एवं धारा 3/4, 16/17 पॉक्सो एक्ट, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा।