रविवार, 30 अगस्त 2026

गौतमबुद्धनगर: दनकौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गोवध अधिनियम में एक साल से फरार वांछित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: दनकौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गोवध अधिनियम में एक साल से फरार वांछित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//दनकौर, गौतमबुद्धनगर। दनकौर थाना पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के मामले में करीब एक वर्ष से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को हापुड़ जनपद से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आसिफ पुत्र अब्दुल हसन उर्फ चुन्ना, निवासी ग्राम सालेपुर कोटला, थाना कपूरपुर, जनपद हापुड़, उम्र करीब 34 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, 30 अगस्त 2026 को थाना दनकौर पुलिस ने मुखबिर सूचना एवं स्थानीय पुलिस की मदद से वांछित अभियुक्त आसिफ को उसके गांव सालेपुर कोटला, जनपद हापुड़ से गिरफ्तार किया। अभियुक्त थाना दनकौर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 251/25, धारा 3/11(1)(i) पशु क्रूरता अधिनियम एवं धारा 3/8 गौवध अधिनियम में वांछित चल रहा था।

पुलिस का कहना है कि अभियुक्त पिछले करीब एक वर्ष से गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद उसके आपराधिक इतिहास की जांच की गई तो उसके खिलाफ हापुड़ जनपद के विभिन्न थानों में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज मिले।

पुलिस के अनुसार आसिफ थाना कपूरपुर, जनपद हापुड़ का हिस्ट्रीशीटर भी है। उसके खिलाफ वर्ष 2020 से लेकर 2024 तक विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें गोवध निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट तथा मारपीट, जानलेवा हमले और अन्य धाराओं से संबंधित मुकदमे शामिल हैं।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आसिफ के खिलाफ थाना दनकौर, हाफिजपुर, धौलाना और कपूरपुर में कुल 11 मुकदमों का विवरण सामने आया है। इनमें गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के मामलों के अलावा आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे भी शामिल हैं।

दनकौर पुलिस की इस कार्रवाई को लंबे समय से फरार चल रहे वांछित एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त:
आसिफ पुत्र अब्दुल हसन उर्फ चुन्ना, निवासी ग्राम सालेपुर कोटला, थाना कपूरपुर, जनपद हापुड़, उम्र 34 वर्ष।

मामला: मु0अ0सं0 251/25, धारा 3/11(1)(i) पशु क्रूरता अधिनियम एवं धारा 3/8 गौवध अधिनियम, थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर।।