गुरुवार, 30 जुलाई 2026

रायबरेली :पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के दो बदमाशों पर कसा शिकंजा श,गिरफ्तार कर भेजा जेल।।||Rae Bareli:Police have tightened their grip on two criminals under the Gangster Act, arresting them and sending them to jail.||

शेयर करें:
रायबरेली :
पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के दो बदमाशों पर कसा शिकंजा श,गिरफ्तार कर भेजा जेल।।
दो टूक : रायबरेली जनपद के कोतवाली नगर पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी लंबे समय से पुलिस की निगरानी में थे और उनकी तलाश लगातार की जा रही थी।
विस्तार :
पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर आशीष निगम के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गुरुवार को थाना क्षेत्र स्थित डबल फाटक रेलवे लाइन के पास दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामजी सोनी निवासी लोधवारी, थाना डीह तथा अल्ताफ उमर निवासी बड़ा घोसियाना, कोतवाली नगर के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ कोतवाली नगर थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है और वे इस मामले में वांछित चल रहे थे।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अल्ताफ उमर पर गैंगस्टर एक्ट के अलावा हत्या, अपहरण, आपराधिक साजिश सहित अन्य गंभीर धाराओं में भी मुकदमे दर्ज हैं। वहीं रामजी सोनी के खिलाफ भी गैंगस्टर एक्ट, बीएनएस की विभिन्न धाराओं और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।
कोतवाली नगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध और संगठित अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।