लखनऊ :
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के स्थापना दिवस के अवसर पर कर्मचारियों ने किया रक्तदान।।
दो टूक : लोक बंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालयआशियाना लखनऊ डिपार्टमेंट ऑफ ब्लड बैंक द्वारा दिनांक 15/07/2026 को कीर्ति गैस सर्विस गौरी बाजार लखनउ परिसर मे हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के52 वें स्थापना दिवस के अवसर पर बृहद रक्तदान शिविर का आयोजन महाप्रवंधक हिंदुस्तान petroleum कार्पोरेशन एल पी जी नॉर्थ सेंट्रल जॉन राकेश माहेश्वरी ,उप महाप्रवंधक श्री आशीष सिंह,वरिष्ठ विक्रय अधिकारी श्री सुमित वर्मा के कुशल नेत्रत्व में किया गया ! रक्तदान शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ लोक बंधु राजनरायन संयुक्त चिकित्सालय के आदरणीय निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक डॉ राजेश कुमार एवं आदरणीय मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ पी सी तिवारी की गरिमामई उपस्थिति में किया गया ! कार्यक्रम के दौरान ब्लड बैंक से एस पी उपाध्याय , राज कुमार पांडेय, डॉ विक्की पांडेय ,धनंजय प्रजापति , विपिन प्रजापति उपेंद्र यादव ,नीतू भारती ,सुनीता , राज बहादुर , आशीष यादव तथा कीर्ति गैस सर्विस के प्रबंध निदेशक श्री राकेश कुमार सिंह ,श्री संदीप कुरील, राजेन्द्र कुमार सिंह। धर्मेन्द्र सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे ! शिविर कार्यक्रम में रक्तदान के महत्व के बारे में रक्तदाताओं को विस्तार पूर्वक बताया गया ! शिविर कार्यक्रम के दौरान 31 रक्तदाताओं ने पंजीकरण कराया तथा 27 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया तत्पश्चात रक्तदाताओ को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया !
