मंगलवार, 28 जुलाई 2026

लखनऊ :मोहनलालगंज थाने में DCP साउथ का औचक निरीक्षण,परखी हकीकत।।||Lucknow:DCP South conducted a surprise inspection at Mohanlalganj police station and examined the situation.||

शेयर करें:
लखनऊ :
मोहनलालगंज थाने में DCP साउथ का औचक निरीक्षण,परखी हकीकत।।
●अभिलेख से लेकर साइबर हेल्फ डेस्क तक की जांच।।
दो टूक : लखनऊ पुलिकमिश्नरेट के डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने सोमवार शाम मोहनलालगंज थाने पर आकस्मिक निरीक्षण, पुलिस व्यवस्था की हकीकत परखी साथ ही थाने के अभिलेख से लेकर साइबर हेल्फ डेस्क तक की जांच किया।।
विस्तार : 
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) मोहम्मद मुश्ताक ने सोमवार को थाना मोहनलालगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया और अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीसीपी ने थाना कार्यालय, अभिलेख कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र, मालखाना, साइबर हेल्प डेस्क तथा मेस का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव, लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण और थाना परिसर में साफ-सफाई व अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
साइबर हेल्प डेस्क की समीक्षा करते हुए उन्होंने साइबर अपराधों से जुड़ी शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं मिशन शक्ति केंद्र के निरीक्षण के दौरान महिलाओं की सुरक्षा और उनकी शिकायतों के संवेदनशील एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण पर बल दिया।
मालखाने में रखे माल एवं संबंधित अभिलेखों की भी जांच की गई। इसके साथ ही मेस की व्यवस्थाओं, भोजन की गुणवत्ता और पुलिस कर्मियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
डीसीपी दक्षिणी ने स्पष्ट कहा कि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा उनकी शिकायतों का निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत देते हुए सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने दायित्वों का ईमानदारी, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए।