लखनऊ :
PGI से लापता युवती का सुशांत गोल्फ सीटी के झाडियों मे मिला शव,हत्या की आशंका।
14 मई को हुई थी सगाई 17 मई को घर से थी निकली,18 मई को मिला शव।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सुशान्त गोल्फ सिटी क्षेत्र मे एक युवती का झाडियों मे शव मिलने से इलाके मे सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पहुची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया और शव की शिनाख्त के कोशिश शुरु कर दी और देर शाम मृतका की पहचान साउथ सिटी पीजीआई से लापता होने के रुप मे हुई है।
युवती के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस हत्या के एंगल से जांच कर रही और घटना का खुलासा करने मे लगी हुई है।
विस्तार :
राजधानी लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी इलाके के अवध बिहार में 22 वर्षीय युवती की हत्या कर शव जंगल में फेंकने का मामला सामने आया है। युवती की 14 मई को सगाई हुई थी।18 मई सोमवार को मौत की सूचना मिली । परिजन जानकारी मिलने के बाद मोर्चरी पहुंचकर उन्होंने शव की पहचान की।
पीजीआई थाना क्षेत्र एल्डिको उद्यान, रक्षा खंड में रहने वाला एक परिवार अपनी बेटी के लापता होने से परेशान था। युवती रविवार रात करीब 10 बजे घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। सोमवार को जब परिजन गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचे, तब पुलिस ने उन्हें एक अज्ञात शव की तस्वीर दिखाई। मां गीता ने तस्वीर देखते ही अपनी बेटी शिवानी सिंह (22) के रूप में पहचान की।
परिजनों की माने मृतका शिवानी की 14 मई को प्रकाश नाम के लड़के से सगाई हुई थी। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। ऐसे में सगाई के महज चार दिन बाद युवती की हत्या की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतका दो बहनों में बड़ी थीं। उनकी मां गीता घरों मे काम करती हैं, जबकि पिता शटरिंग का काम करते हैं।
पुलिस की शुरुआती जांच में युवती के सिर पर चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं। पुलिस को आशंका है कि उसकी हत्या कर शव को सुनसान जंगल में फेंका गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
●पुलिस के अनुसार सोमवार थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्रान्तर्गत अवध बिहार योजना उतरेठिया रेलवे लाइन के पास रोड किनारे जंगल में एक अज्ञात युवती का शव मिलने की सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची। मौके पर रोड किनारे जंगल में लगभग 22 वर्षीय अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ । घटना की सूचना पर फील्ड यूनिट टीम भी मौके पर पहुँची तथा घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किये गये। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही की गयी तथा शिनाख्त हेतु मोर्चरी में रखवाया गया। शव की पहचान हेतु क्षेत्र में पतारसी-सुरागरसी की जा रही थी कि इसी दौरान थाना पीजीआई से सूचना प्राप्त हुई कि एक युवती दिनांक 17/05/2026 को समय करीब 10:00 बजे घर से निकली थी तथा वापस नहीं लौटी है। सूचना के आधार पर परिजनों से सम्पर्क किया गया। परिजनों के थाना सुशान्त गोल्फ सिटी आने पर मृतका की फोटो दिखाकर पहचान करायी गयी। परिजनों द्वारा शव देखने की इच्छा व्यक्त किये जाने पर उन्हें केजीएमयू मोर्चरी भेजा गया, जहाँ मृतका की माता गीता पत्नी दीपू सिंह निवासी ई-158, रक्षाखण्ड, एल्डिगो उद्यान-2, थाना पीजीआई, लखनऊ द्वारा शव की पहचान अपनी पुत्री शिवानी सिंह उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में की गयी।शव का पोस्टमार्टम नियमानुसार कराया जा रहा है। परिजनों से प्रार्थना पत्र प्राप्त कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जायेगी। घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
