मंगलवार, 19 मई 2026

लखनऊ : हाथी की सवारी छोड़, छोड़ा साइकिल हाथ, पकड़ा छड़ी का साथ।।||Lucknow: Leaving the elephant ride, leaving the bicycle behind, I took up the stick.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
हाथी की सवारी छोड़, छोड़ा साइकिल हाथ, पकड़ा छड़ी का साथ।।
दो टूक :  सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश कार्यालय लखनऊ में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मंच हेमंत सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को प्रदीप सिंह कबूतरा तथा अर्जुन सिंह के साथ आज़मगढ़ मण्डल के सैकड़ों की तादाद में लोगों ने बहुजन समाज पार्टी एवं समाजवार्दी पार्टी ,और कांग्रेस को छोड़कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, ओमप्रकाश राजभर के हाथों सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर एक मजबूत संगठन एवं दूरगामी संदेश दिया।इस अवसर पर दलित, शोषित, वंचित, पिछड़े एवं अल्पसंख्यक समाज की बुलंद आवाज, माननीय ओमप्रकाश राजभर  ने सभी नए साथियों का स्वागत करते हुए उनमें जोश और उत्साह का संचार किया।
विस्तार : 
पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अपने संबोधन में कहा कि सुभासपा ही वह राजनीतिक शक्ति है जो समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान, अधिकार और हिस्सेदारी दिलाने के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है।
उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि इन दलों ने वर्षों तक पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों को केवल वोट बैंक समझकर इस्तेमाल किया, लेकिन उनके विकास और सम्मान के लिए कभी भी कोई ठोस कार्य नहीं किया।
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का वंचित समाज जाग चुका है और अब वह अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी के साथ खड़ा हो रहा है। बड़ी संख्या में लोगों का सुभासपा से जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जन-जन की आवाज़ बनेगी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नए सदस्यों में भारी उत्साह देखने को मिला तथा सभी ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता, पीयूष मिश्रा, राष्ट्रीय प्रवक्ता, सुभाष चन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष आईटी०सेल एवं कार्यालय प्रभारी श्री धर्म प्रकाश चौधरी, प्रदेश प्रमुख महासचिव उ०प्र० वकील चौरसिया जी, प्रदेश सचिव उ०प्र०  चन्द्रजीत राजभर जी, जिलाध्यक्ष आजमगढ़ पूर्वी, धमेन्द्र राजभर, जिलाध्यक्ष सुल्तानपुर, विनीत सिंह सहित कई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

(अरून राजभर)

राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी