बुधवार, 13 मई 2026

लखनऊ : तेलीबाग में महिला से बाली लूटकर फरार हुआ बाइक सवार लुटेरे, घटना के बाद लकीर पीटती नजर आयी पुलिस।।||Lucknow: A bike-borne robber fled after robbing a woman of her earrings in Telibagh. Police were left fuming after the incident.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
तेलीबाग में महिला से बाली लूटकर फरार हुआ बाइक सवार लुटेरे, घटना के बाद लकीर पीटती नजर आयी पुलिस।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली पीजीआई क्षेत्रांतर्गत तेलीबाग कुम्हार मण्डी में बेखौफ बाइक सवार बदमाश ने एक महिला से बाली लूट की घटना कारित कर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर बदमाशों का पिछा किया लेकिन पकड़ने मे नाकाम रहे। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने 
पीड़िता से पूछताछ कर घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरो को खंगालना शुरु कर दिया। महिला सब्जी मण्डी से खरीदारी कर घर वापस जा रही थी।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार थाना पीजीआई इलाके के तेलीबाग क्षेत्र मे रहने वाली
पूनम गुप्ता मंगलवार देर शाम सब्जी लेकर वापस घर लौट रही थीं घर से पहले बाल विकास स्कूल के पास हेलमेट लगाए युवक ने कान पर झपट्टा मारकर उनके कान की एक बाली खींच ली और फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पीजीआई पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ कर इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल शुरु कर दी।
पीजीआई इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता के बेटे अभिषेक गुप्ता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमें आरोपी की तलाश की जा रही है।
कहीं नजर नहीं आती पुलिस गश्त।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बाल विकास स्कूल कुम्हार मण्डी के आस पास आए दिन अराजकतत्व जमा रहे है इलाके में दिन व रात में कहीं पुलिस गश्त नजर नहीं आती। छोटी मोटी घटनाओं को पुलिस हल्के में लेती है और नजर अंदाज करने की वजह है कि बदमाश बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देकर भाग जाते हैं घटना के बाद पुलिस लकीर पीटती नजर आती है।