गौतमबुद्धनगर: जारचा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मारपीट मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, अवैध चाकू बरामद!!
दो टूक//ग्रेटर नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के थाना जारचा पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 14 मई 2026 को क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर थाना जारचा में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में आरोपियों द्वारा वादी के साथ मारपीट और धमकी देने का आरोप था। घटना के संबंध में थाना जारचा पर मु0अ0सं0 84/26 धारा 109(1), 115 और 352 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
थाना जारचा पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 26 मई 2026 को वांछित अभियुक्त रूपेन्द्र उर्फ काले पुत्र योगेन्द्र उर्फ जोनी निवासी ग्राम ततारपुर थाना जारचा, गौतमबुद्धनगर को ग्राम ऊंचाअमीरपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 22 वर्ष बताई जा रही है।
पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू भी बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गौरतलब है कि थाना जारचा पुलिस इससे पहले 16 मई 2026 को इसी घटना में शामिल अन्य दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर चुकी है। अब मुख्य वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले में अहम सफलता मिलने की बात कही है।
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की ओर से कहा गया है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।।
