गुरुवार, 29 जनवरी 2026

मऊ : जल निकासी की समस्या को लेकर कालोनी वासियों ने कार्यालय का किया घेराव।||Mau:Residents of the colony surrounded the office to protest against drainage problems.||

शेयर करें:
मऊ : 
जल निकासी की समस्या को लेकर कालोनी वासियों ने कार्यालय का किया घेराव।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : कोपागंज मऊ जनपद के कोपागंज क्षेत्र में परिसीमन के बाद नगर पंचायत के नये विस्तार वाले वाले वार्ड रजपुरा राजभर बस्ती में वर्षों से गन्दे पानी की निकासी की समस्या से जूझ रहे दर्जनों महिलाएं और पुरूषों ने गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय में का घेराव और हंगामा करते हुए नारेबाजी की।                          प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि पानी की निकासी की निकासी के समस्या को लेकर बस्ती के दर्जनों लोगों ने हस्ताक्षर कर एक पत्रक नगर पंचायत प्रशासन को दिया गया था लेकिन सिर्फ आश्वासन देकर उन्हें समझा कर वापस घर लौटा दिया गया। लेकिन समस्या आज भी उसी तरह पड़ा हुआ है। कहा कि वार्ड में गन्दे पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। वार्ड के लोग घरों के सामने गढ्ढे खोदकर गन्दे पानी बहा रहे हैं। तो कहीं कहीं पर नाबदान का पानी रास्ते में बह रहा है। जिसके चलते रास्ते पर पानी के जमाव और गन्दगी से समूचा राजभर त्रस्त है। रास्ते पर चलना दुश्वार हो गया है। कहा कि राजभर बस्ती में गन्दे पानी की निकासी की समस्या काफी जटिल होती चली जा रही है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि वर्षों पहले बस्ती के एक व्यक्ति के घर के पीछे एक बड़ा नाला बनाया गया था। जो आगे चलकर उक्त नाले का पानी सार्वजनिक पोखरी तक जाता था लेकिन समय बीतने के साथ नाला कचरा से भर गया। जिसके बाद कुछ लोगों ने नाले को साफ करने ही नहीं दिया जिसके चलते उक्त नाला कचरे से जाम हो गया है। कहा कि पानी की निकासी अवरूद्ध होने के चलते गन्दे पानी के निकासी के लिए वस्ती में कोई साधन नहीं है। नगर पंचायत कार्यालय का घेराव और प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि या तो उक्त नाले की सफाई कराई जाय या उसके बगल में नवीन परती जो कि सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज हो तो उस तरफ नाले का निर्माण कराया जाय ताकि बस्ती में गन्दे पानी की निकासी अवरूद्ध न हो।  विरोध प्रदर्शन के दौरान अमरजीत ,पंचरतनी, घनवती देवी,आशा अच्छे लाल, मूनू,हरिलाल कौशल्या देवी, बचनी देवी, गल्लू राजभर आदि मौजूद थे।