सोमवार, 1 सितंबर 2025

सुल्तानपुर :आशुकवि जटायु के जन्मदिवस समारोह में सम्मानित होंगे साहित्यकार।||Sultanpur: Literary persons will be honored in the birthday celebration of poet Jatayu.||

शेयर करें:
सुल्तानपुर :
आशुकवि जटायु के जन्मदिवस समारोह में सम्मानित होंगे साहित्यकार।
दो टूक : सुलतानपुर: उद्गार मंच सुलतानपुर,कौंडिन्य साहित्य सेवा समिति कादीपुर, सरप्राइज शिक्षण संस्थान कादीपुर,बी बी अशोका ट्रस्ट कादीपुर तथा मान बहादुर सिंह एवं त्रिलोचन शास्त्री पुस्तकालय कादीपुर के संयुक्त तत्वावधान में रेलवे यूनियन सभागार सुलतानपुर में 2 सितंबर 2025 को आशुकवि मथुरा प्रसाद सिंह जटायु के जन्मदिवस समारोह का आयोजन किया गया है जिसकी अध्यक्षता लोकभूषण डॉ आद्या प्रसाद सिंह प्रदीप करेंगे और संचालन गजलकार नरेन्द्र शुक्ल करेंगे। कार्यक्रम में दयाराम अटल,हरिनाथ शुक्ल हरि, डॉ डी यम मिश्र, डॉ रवीन्द्र प्रकाश सिंह, इंद्रमणि मिश्र, अरविंद यादव, केशव प्रसाद सिंह, डॉ ए के सिंह,प्रो० डॉ सिकन्दर लाल, डॉ कल्पना जैसे विद्वान साहित्यकारों को सम्मानोपाधि एवं प्रो०रामजी तिवारी, राजर्षि हनुमान प्रसाद सिंह अभिषेक,कवि मथुरा प्रसाद सिंह जटायु, डॉ डी यस मिश्र, बृजेश कुमार मिश्र आई पी एस, अशोक पाण्डेय अनहद ,अंजनी कुमार सिंह को उनके साहित्यिक योगदान के लिए अभिनन्दन पत्र से नवाजा जायेगा। कार्यक्रम की पृष्ठभूमि में साहित्य भूषण डॉ सशील कुमार पाण्डेय साहितेन्दु हैं।