🚨 BREAKING: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, सेकेंडों में चुरा लेते थे बाइकें!!
मेरठ, उत्तर प्रदेश।
दो टूक:: नौचंदी थाना पुलिस ने अंतर-जिला और अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और आसपास के जिलों में सक्रिय था और पुलिस के लिए लंबे समय से सिरदर्द बना हुआ था।
गिरोह की करतूतें
👉 आरोपी रेकी कर सिर्फ कुछ सेकेंडों में बाइकें चुराते थे।
👉 चोरी की गई मोटरसाइकिलों को 5 से 10 हजार रुपये में बेच देते थे।
👉 मेरठ समेत NCR के कई जिलों में बड़ी संख्या में वारदातों को अंजाम दिया।
बड़ी कामयाबी
पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों सलमान, साबिर और नूर आलम को गिरफ्तार किया है।
- सलमान पर 21 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।
- नूर आलम के खिलाफ 8 केस दर्ज हैं।
- साबिर पर 10 आपराधिक मामले लंबित हैं।
पुलिस ने उनके कब्जे से 9 बाइकें बरामद की हैं। गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश जारी है।
आधिकारिक बयान
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि, “गिरोह लंबे समय से NCR में सक्रिय था। नौचंदी पुलिस की सक्रियता से बड़ी सफलता मिली है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।”
