नोएडा पुलिस-एनडीआरएफ ने गर्भवती महिला को बाढ़ से सुरक्षित निकाला!!
देव गुर्जर!!
नोएडा।
दो टूक:: पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में थाना रबूपुरा पुलिस ने एनडीआरएफ टीम के सहयोग से बाढ़-राहत और बचाव अभियान चलाकर हरियाणा निवासी गर्भवती महिला संगीता (29 वर्ष) पत्नी जसवंत सिंह को सुरक्षित निकाला। महिला इलाज के लिए गौतमबुद्धनगर आ रही थी, लेकिन यमुना नदी में बाढ़ और जलभराव के कारण रास्ता बाधित हो गया था।
रबूपुरा पुलिस और एनडीआरएफ लगातार राहत व बचाव कार्य कर रही है। भाईपुर मंदिर के पास बाढ़ पीड़ितों के लिए अस्थायी शिविर बनाकर खाने-पीने की उचित व्यवस्था भी की गई है।
उच्च अधिकारी स्वयं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थिति पर निगरानी बनाए हुए हैं और लोगों से अपील की है कि वे यमुना नदी के डूब क्षेत्र या आसपास अनावश्यक रूप से न जाएं तथा प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें।।