गुरुवार, 30 जुलाई 2026

गोंडा- फुलवारी पब्लिक स्कूल और फुलवारी पॉड हेवन का अनूठा काव्य अनुष्ठान टाउनहॉल में हुआ आयोजित

शेयर करें:
गोंडा- गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर फुलवारी पब्लिक स्कूल एवं फुलवारी पॉड हेवन के संयुक्त तत्वावधान में गोंडा के ऐतिहासिक टाउनहॉल में एक अनूठे भव्य काव्य अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि गोंडा सदर के विधायक प्रतीक भूषण, एलआईयू क्षेत्राधिकारी एसके मिश्रा, एडिशनल एसपी राधेश्याम राय, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र, राजेश सिंह, फुलवारी पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष वीर विक्रम सिंह एवं मालती सिंह, जसपाल सिंह सलूजा तथा कार्यक्रम की आयोजिका एवं स्कूल की प्रबंधिका श्रीमती नीता सिंह द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस साहित्यिक महाकुंभ में हिंदी साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांति कवि सौरभ जैन 'सुमन' की उपस्थिति मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।
इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के लगभग 101 महान कवियों ने अपनी श्रेष्ठ रचनाओं का पाठ किया, जिससे पूरा टाउनहॉल गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर माँ शारदे के 51 नवोदित वाणी पुत्र- पुत्रियों को देश का एक बड़ा मंच प्रदान कर काव्यपाठ का अवसर दिया गया। वहीं साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए गोंडा के 14 महान कवियों को सम्मानित भी किया गया। काव्य संध्या में देश के स्थापित कवियों घनश्याम अवस्थी, संत शरण त्रिपाठी, मुकेश सोनी, रवींद्र पांडे, सुरेश मोकलपुरी, अशोक कुमार पाण्डे, किरन सिंह, परीक्षित तिवारी, रामकुमार मिश्र 'कुमार', प्रेमचंद मूडी, डॉ. अशोक सिंह, डॉ. आफताब आलम, आमिल गोंडवी, उमानाथ त्रिपाठी, राजकुमार उपाध्याय, नजमी कमाल, वीपी सिंह 'वत्स', मनोज कुमार पांडे, मुजीब सिद्दीकी, कृष्णनंदन तिवारी 'नंदन', शौहर गोंडवी, अजय कुमार पांडे, केके सिंह दीप, कुमार मनुज, अवधेश सिंह, आदर्श सिंह 'निखिल', मनोज सिंह चौहान, शिव किशोर तिवारी 'खंजन', बजरंग नाथ तिवारी, उत्कर्ष उत्तम, गुलशन अवस्थी, सोमनाथ कश्यप, कुलदीप कलश, मीना बंधन, अनुपम पांडे, लोकेश त्रिपाठी, पुष्कर सुल्तानपूरी, योगेश चौहान, संध्या त्रिपाठी, अजय प्रधान, आशीष सिंह, हरीबहादुर 'हर्ष', कर्मराज शर्मा 'तुकांत' एवं योगेंद्र योगी ने अपनी कालजयी रचनाओं से समां बांध दिया।
इसके साथ ही आमंत्रित युवा कवियों दिव्यांश मिश्र, मानस त्रिपाठी, अमित निर्भय, उमेश सोनी, विनय शुक्ल, रजत कुमार मिश्र, विशाल मिश्र, गुलाब मुन्तशिर, रिंकू सिंह राज, शिप्रा सिंह, उत्कर्ष शुक्ल, पीयूष गुप्ता, सरफराज नवाब, शिवेश राजा, ईशा मिश्र, प्रशांत मिश्र, चंद्रशेखर मिश्र, रवि सिंह 'विख्यात', अलहाज गोंडवी, देवांश तिवारी, डॉ. नुरेन शाह आलम और हर्ष प्रधान ने भी अपने काव्यपाठ से दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरीं। आयोजन समिति के सदस्य नीता सिंह, शिवाकांत मिश्र 'विद्रोही', नीरज पांडे, शिवम मिश्रा, सुरेंद्र सिंह 'झंझट', उमाशंकर शुक्ल, राजेश ओझा, बृजलाल तिवारी, आशुतोष त्रिपाठी, विख्यात मिश्र, चंदन तिवारी, वैष्णव सिंह, गुलजार और अतुल पांडे के कुशल प्रबंधन में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम के संरक्षक कैप्टन क्रांति कुमार सिंह ने अपने धन्यवाद संदेश में कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के युवा कवियों को एक बड़ा मंच प्रदान करना और गोंडा के महान कवियों का सम्मान करना रहा। आयोजन के दौरान फुलवारी पब्लिक स्कूल के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।।
(गोण्डा से प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट)
फोन-- 8858608720