गुरुवार, 21 मई 2026

मऊ : पुलिस ने चौराहे पर अतिक्रमण करने वाले एक दर्जन के खिलाफ की कार्यवाही।||Mau: Police took action against a dozen people who were encroaching on the intersection.||

शेयर करें:
मऊ : 
पुलिस ने चौराहे पर अतिक्रमण करने वाले एक दर्जन के खिलाफ की कार्यवाही।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
 दो टूक : मऊ जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र मिर्जाहादीपुरा व उसके आस पास सड़क पर अतिक्रमण करके फल व सब्जी बेचने वाले 16 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी तथा भविष्य में सड़क पर अतिक्रमण न करने व आवागमन का बाधित न करने के सन्दर्भ में सख्त हिदायत की गई है ।
विस्तार :
 पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ  द्वारा चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत  अपर पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ  के निर्देशन व कुशल पर्वेक्षण में तथा  क्षेत्राधिकारी महोदय नगर मऊ के कुशल नेतृत्व में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाये रखने के उदेश्य से सायंकाल में मिर्जाहादीपुरा व उसके आस पास सड़क पर अतिक्रमण करके फल व सब्जी बेचने वाले 16 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी तथा भविष्य में सड़क पर अतिक्रमण न करने व आवागमन का बाधित न करने के सन्दर्भ में सख्त हिदायत की गई है ।