मंगलवार, 3 नवंबर 2026

लखनऊ : विश्वविद्यालय गेट के पास बाइक सवार बदमाशों ने छात्र का मोबाइल लूटा।|~Lucknow: Bicycle-borne miscreants robbed a student's mobile phone near the university gate.|||

शेयर करें:
लखनऊ : 
विश्वविद्यालय गेट के पास बाइक सवार बदमाशों ने छात्र का मोबाइल लूटा।
दो टूक : लखनऊ के थाना आशियाना इलाके में बाइक सवार बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। सोमवार रात बदमाशों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के गेट नंबर-3 के पास बीए एलएलबी के छात्र को निशाना बनाकर उसका मोबाइल फोन लूट लिया। झपट्टा मारने के दौरान छात्र सड़क पर गिर पड़ा और बदमाश मोबाइल लेकर फरार हो गए।
विस्तार : 
जानकारी के अनुसार जनपद रायबरेली निवासी आर्यन मिश्रा विश्वविद्यालय के हॉस्टल में रहकर विधि तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं। सोमवार रात करीब 10 बजे वह साइकिल से दूध लेकर हॉस्टल लौट रहे थे। तभी पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनके मोबाइल पर झपट्टा मार दिया। अचानक हुए हमले से छात्र सड़क पर गिर गया। बदमाश मोबाइल छीनकर तेज रफ्तार में भाग निकले।
बदमाशों के भागने पर छात्र ने शोर मचाते हुए साइकिल से उनका पीछा भी किया, लेकिन लुटेरे आंखों से ओझल हो गए। पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देने के साथ ही आशियाना थाने में लिखित शिकायत दी है।
मामले में प्रभारी निरीक्षक आशियाना गजेन्द्र कुमार राय ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में आई है।