मऊ :
उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव बने निरीक्षक,एसपी ने कंधे पर स्टार लगाकर दी बधाई।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ में पुलिस विभाग में तैनात उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव को पदोन्नति मिलने के बाद निरीक्षक बनाया गया है। बुधवार, 14 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उनके कंधों पर निरीक्षक पद के तीन स्टार लगाकर पदोन्नति की बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विस्तार :
मऊ यातायात शाखा में तैनात उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव की निरीक्षक पद पर पदोन्नति होने से पुलिस विभाग में खुशी का माहौल रहा। इस अवसर पर एसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पदोन्नति के साथ दायित्व भी बढ़ जाते हैं। इसलिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ करना चाहिए।
एसपी ने उम्मीद जताई कि संतोष कुमार यादव नई जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए पुलिस विभाग की गरिमा बनाए रखेंगे और जनसेवा के प्रति समर्पित रहेंगे। इस दौरान पुलिस कार्यालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। सभी ने पदोन्नत निरीक्षक संतोष कुमार यादव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
