शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026

मऊ :दस्तक अभियान का भव्य शुभारंभ, घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम।।Mau:Grand launch of the Dastak campaign, with health department teams visiting every home||

शेयर करें:
मऊ :
दस्तक अभियान का भव्य शुभारंभ, घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के कोपागंज में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोपागंज में बुधवार को ‘दस्तक अभियान’ का शुभारंभ किया गया। अभियान 1 से 31 अक्टूबर 2026 तक चलाया जाएगा। इस दौरान संचारी रोगों की रोकथाम के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान विशेष स्वास्थ्य वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह वाहन ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर जरूरतमंद मरीजों को चिन्हित कर उन्हें सीएचसी कोपागंज तक लाएगा, जहां मरीजों का नि:शुल्क परीक्षण एवं उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य समय रहते रोगियों की पहचान कर उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. इरशाद अहमद ने कहा कि दस्तक अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों के घरों तक पहुंचकर संचारी रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाएगी तथा जरूरतमंद मरीजों को उपचार की सुविधा उपलब्ध कराएगी। उन्होंने अभियान को प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. इरशाद अहमद एवं डॉ. मनीष राय के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान नीलम चौहान (DCPM), सूर्य भान चौहान (प्रधान), सतीश राय, सौरभ राय, डॉ. मिथिलेश, सतीश गुप्ता, सुनील (फार्मासिस्ट) सहित सीएचसी के समस्त स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।