शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026

लखनऊ :बंद कमरे से चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार।||Lucknow:A thief who stole from a locked room has been arrested.||

शेयर करें:
लखनऊ :
बंद कमरे से चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार।
दो टूक : लखनऊ के थाना आशियाना क्षेत्र के एलडीए कॉलोनी सेक्टर-एच में किराए पर रह रही युवती के बंद कमरे से लैपटॉप समेत सोने चांदी के कीमती गहने चोरी करने वाले शातिर चोर को आशियाना पुलिस ने बुधवार को देवीखेड़ा से ईको गार्डन जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया 
विस्तार :
थाना आशियाना इस्पेक्टर गजेंद्र कुमार राय ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जनपद उन्नाव के नवाबगंज निवासी आशा सिंह आशियाना के एलडीए कॉलोनी सेक्टर-एच में किराए पर रहकर एक दवा कंपनी में काम करती हैं । रक्षाबंधन पर्व मनाने वह अपने पैतृक गांव गई थीं । इसी दौरान उसके बंद कमरे से लैपटॉप समेत सोने व चांदी के जेवरात चोरी हो गए थे । पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी । बुधवार शाम मुखबिर की सूचना पर शातिर चोर को देवीखेड़ा से ईको गार्डन जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर शातिर के निशानदेही पर लैपटॉप समेत चांदी के जेवर बरामद कर लिया । पुलिस की पूछताछ में शातिर ने अपना परिचय अखिल कुमार पुत्र सुनील कुमार निवासी आशियाना पकरी पुल, भारत पेट्रोलियम के सामने के रूप में दिया । आरोपी के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में धाराओं की बढ़ोतरी कर उसे जेल भेज दिया गया ।