गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026

लखनऊ : बस परिचालक समेत महिला संग स्नैचिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार,माल बरामद।।||Lucknow: Two criminals arrested for snatching money from a bus conductor and a woman, and the stolen goods recovered.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
बस परिचालक समेत महिला संग स्नैचिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार,माल बरामद।।
दो टूक : लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र में बीते दिनों स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले बाइक सवार दो बदमाशों को स्थानीय पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से गिरफ्तार कर गुरुवार को दोनों घटनाओं का खुलासा कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया ।
विस्तार :
कोतवाली आलमबाग इस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 18 सितंबर को थाना क्षेत्र स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने परिवहन विभाग के बस परिचालक भानु प्रकाश मिश्रा का सवारी बैठाते समय काला बैग छीन लिया और फरार हो गए थे । इससे पूर्व 6 सितंबर को इन्हीं बदमाशों ने दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन के निकट ऑटो सवार महिला से पर्स लूट की घटना को अंजाम दिया था । दोनों पीड़ितों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित कर सर्विलांस टीम की मदद से शातिरों की तलाश की जा रही थी । बुधवार देर रात सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर दोनों बदमाशों को फतेहअली चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया । शातिरों की निशानदेही पर एवरेडी चौराहे के निकट रेलवे लाइन के आगे झाड़ियों से परिचालक से छीना गया काले रंग का बैग, टिकट मशीन और राज्य सड़क परिवहन निगम का परिचालक वे-बिल बरामद कर लिया गया । पुलिस की पूछताछ में दोनों ने अपना परिचय इरफान उर्फ साबित पुत्र नबी अहमद निवासी सेक्टर-3, जानकीपुरम विस्तार और संजय उर्फ नकुल कश्यप पुत्र राजेश कश्यप निवासी सेक्टर-6, जानकीपुरम विस्तार लखनऊ के रूप में दिया । गिरफ्तार दोनों शातिरों के विरुद्ध दर्ज मुकदमों में धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया ।