गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026

लखनऊ :रक्षा लेखा विभाग ने मनाया 279वां स्थापना दिवस, सांस्कृतिक व खेल प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह।।||Lucknow:The Defence Accounts Department celebrated its 279th Foundation Day, with enthusiasm displayed in cultural and sports competitions.||

शेयर करें:
लखनऊ :
रक्षा लेखा विभाग ने मनाया 279वां स्थापना दिवस, सांस्कृतिक व खेल प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह।।
दो टूक : रक्षा मंत्रालय के अधीन कार्यरत रक्षा लेखा विभाग का 279वां स्थापना दिवस गुरुवार को क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, लखनऊ स्थित रामायण प्रेक्षागृह में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
विस्तार : 
रक्षा लेखा विभाग का 279 वां स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वहीं, स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व सप्ताह के दौरान स्वच्छता हमारी जिम्मेदारी, आयुर्वेद दिवस पर सेमिनार और रक्तदान शिविर जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनमें विभाग के सभी वर्गों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
समारोह में भारतीय रक्षा लेखा सेवा के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रधान नियंत्रक ने विभाग की हिंदी पत्रिका ‘रक्षा लेखा भारती’ के 18वें संस्करण का विमोचन किया। साथ ही कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए नवीनीकृत जलपान गृह का उद्घाटन भी किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक संजय कुमार चौधरी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित किया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
समारोह में प्रधान नियंत्रक संजय कुमार चौधरी के अलावा वित्तीय सलाहकार मयंक बिष्ट, अपर नियंत्रक पुष्कराज भारती, चंद्र प्रकाश, संयुक्त वित्तीय सलाहकार हिमांशु त्रिपाठी, उप नियंत्रक श्रीमती के. हरीप्रीति, सहायक नियंत्रक स्वर्णिम, अजय कुमार अग्रवाल, कर्ण सिंह, संजय टिग्गा, एस.के. गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।