बुधवार, 8 जुलाई 2026

लखनऊ : हाईवे पर पलटी अनानास से लदी गाड़ी; चालक बाल-बाल बचा।||Lucknow: A vehicle loaded with pineapples overturned on the highway; the driver narrowly escaped.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
हाईवे पर पलटी अनानास से लदी गाड़ी; चालक बाल-बाल बचा।।
।। देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद घोसी कोतवाली क्षेत्र के पीढ़वल मोड़ के समीप बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब घोसी से मऊ की ओर जा रही अनानास से लदी एक पिकअप का पिछला टायर अचानक फट गया। तेज रफ्तार में टायर फटने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और पिकअप अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई।
हादसे के बाद पिकअप में लदा अनानास सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गया, जिससे कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और चालक को वाहन से सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना में चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टायर फटने के कारण वाहन अचानक असंतुलित हो गया और पलट गया। गनीमत रही कि उस समय पीछे से कोई अन्य वाहन नहीं आ रहा था, अन्यथा हादसा और भी गंभीर हो सकता था।
घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु कराया। बाद में सड़क पर बिखरे अनानास को हटवाकर आवागमन सामान्य कराया गया। इस हादसे में चालक की सूझबूझ और स्थानीय लोगों की तत्परता से एक बड़ी जनहानि टल गई।