बुधवार, 8 जुलाई 2026

गोण्डा- चोरी करने के 4 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का माल बरामद

शेयर करें:
गोण्डा- थाना नवाबगंज पुलिस ने चोरी करने के 4 आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि थाना नवाबगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 243/26, धारा 305, 331(4) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस से संबंधित 4 अभियुक्तों अर्जुन गौंड, रवि गुप्ता, हिमांशु कुमार और डुग्गे उर्फ विन्द्रेश को लोलपुर पुल के समीप से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 अदद मोबाइल फोन, 1 अदद मंगल सूत्र, 1 जोड़ी पायल बरामद किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 7.7.2026 को वादी रामबहादुर यादव निवासी महावीरन इस्माइलपुर थाना नवाबगंज ने पुलिस को सूचना दिया कि 6/7.7.2026 की रात कुछ चोरो ने उनके घर में घुसकर वादी का व उनके भाई का मोबाइल फोन व जेवरात चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार पर थाना नवाबगंज पुलिस ने मु0अ0सं0- 243/26 धारा 305, 331(4), 317(3) बीएनएस बनाम अज्ञात चोरो के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया। इस मामले में 8.7.2026 को थाना नवाबगंज पुलिस टीम ने घटना में संलिप्त उक्त 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के विरुद्ध गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया गया। 
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. अर्जुन गौंड पुत्र राजेश गौड़ निवासी भुवर रिरंजन पुर थाना कोतवाली जनपद बस्ती।
2. रवि गुप्ता पुत्र विजय गुप्ता निवासी केवटली नानकार थाना भवानीगंज जनपद सिद्धार्थनगर।
3. हिमांशु कुमार पुत्र शिवकुमार निवासी ग्राम धनऊडीह थाना गोसाईगंज जनपद सुल्तानपुर।
4. डुग्गे उर्फ विन्द्रेश पुत्र मस्तराम निवासी महेशपुर थाना  नवाबगंज, जनपद– गोण्डा।
बरामदगी-
1. 02 अदद मोबाइल फोन
2. 01 अदद मंगल सूत्र
3. 01 जोड़ी पायल।