मंगलवार, 9 जून 2026

लखनऊ :नकली नोटों के तीन सौदागरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,लाखो नकली नोट बरामद।।||Lucknow:Police arrested three counterfeit currency dealers and recovered lakhs of counterfeit notes.||

शेयर करें:
लखनऊ :
नकली नोटों के तीन सौदागरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,लाखो नकली नोट बरामद।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना मड़ियांव इलाके में नकली नोटों के जरिए लोगों को ठगने वाले गिरोह का थाना मडियांव की पुलिस टीम ने खुलासा करते हुए तीन नकली नोटों के सौदागरों को लाखों नकली करेन्सी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने  पुलिस टीम द्वारा  13 लाखों 95 हजार की नकली भारतीय करेंसी के बरामद करते हुए किया नकली नोटो की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़। नकली नोटों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए बड़ी खेप में किये नकली नोट बरामद। गिरोह फर्जी नोटों के जरिए अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की एक बड़ी साजिश को पुलिस ने नाकाम। इनके के कब्जे से नकली करेंसी के 500 रुपये के 1402 नोट (14 गड्डी), 100 रुपये के 6946 नोट (70 गड्डी) बरामद। गिरफ्तार तीन सौदागर आजमगढ़ जनपद के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
विस्तार
DCP उत्तरी ने बताया कि थाना मड़ियांव पुलिस टीम को मुखबिर खास की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने स्थानीय थाना क्षेत्र घैला पुल के पहले दाहिने तरफ खाली पडे मैदान मे एक टीन शेड के पास जाल बिछाकर तीन लोगों को पकड़ लिया गया पकड़े गये व्यक्तियो से नाम पता पूछने पर पहले व्यक्ति ने अपना नाम आलोक सिंह पुत्र स्व0 देवेन्द्र सिंह निवासी गम्भीरवन थाना जहानागंज जनपद आजमगढ उम्र 21 वर्ष, दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम सोनू गौंड उर्फ गोलू पुत्र बेचू गौंड निवासी ग्राम रामपुर मुबारक पट्टी बनकट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ उम्र 25 वर्ष तथा तीसरे व्यक्ति ने अपना नाम बृजेश विश्वकर्मा पुत्र स्व0 बालचन्द्र विश्वकर्मा निवासी सारगढ थाना सिधारी जनपद आजमगढ उम्र 35 वर्ष बताया।
तलाशी एवं पूछताछ के दौरान पकड़े गये अभियुक्तगण के कब्जे से नकली करेन्सी के 500 रुपये के 1402 नोट (14 गड्डी), 100 रुपये के 6946 नोट (70 गड्डी) कुल 13,95,600/- रुपये नकली करेन्सी हुए। 
पकड़े गये अभियुक्तगण को उनके द्वारा कारित अपराध एवं जुर्म धारा 179/180 बीएनएस से अवगत कराते हुए नियमानुसार दिनांक 08.06.2026 को समय करीब 17.15 बजे नियमानुसार कार्यवाही करते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।  बरामदगी के आधार पर थाना मड़ियांव पर मु0अ0सं0-273/2026 धारा 179/180 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। इनके आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में अन्य जनपदों एवं थानों से जानकारी की जा रही है।
.बरामदगी का विवरणः-
 500 रुपये के 1402 नोट (14 गड्डी) नकली करेन्सी। 
 100 रुपये के 6946 नोट (70 गड्डी) नकली करेन्सी। 
 घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोबाइल फोन बरामद हुआ है गिरफ्तार शातिर नोट तस्करों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।